मिठौरा। ग्राम सभा बसवार स्थित प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर सोमवार को मध्यान्ह भोजन नहीं बना, इससे बच्चों ने नाराजगी जाहिर की। प्रधानाचार्य धीरज ने बताया कि 85 बच्चों का नामांकन है। सोमवार को 42 बच्चे उपस्थित रहे,वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसवार के प्रधानाचार्य अवधेश पटेल ने बताया 44 बच्चो का नामांकन है। मौके पर सोमवार को 30 बच्चे उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान की ओर से दोनों विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की व्यवस्था संचालित की जा रही है। ग्राम प्रधान का कहना है कोटेदार ने राशन नहीं दिया है। अब तक हमने निजी स्रोतो से मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था की है। खंड शिक्षा अधिकारी मिठौरा सुधीर कुमार का कहना है कि मध्यान्ह भोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद