फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कार्य प्रगति देखकर बिफरे प्रमुख सचिव

Sun, 25 Jun 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
बी गैप बांध के ठोकर संख्या 13 पर कार्य का निरीक्षण करते प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन अनिल ग
विज्ञापन
प्रमुख सचिव सिंचाई ने किया तटबंधों का निरीक्षण
विज्ञापन

15 जुलाई के पूर्व कार्य को पूरा करने के निर्देश



संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। नेपाल से होकर बहने वाली नारायणी गंडक नदी पर बाढ़ सुरक्षा के लिए बनाए गए अंतरराष्ट्रीय तटबंध बीगैप, नेपाल बांध व लिंक बाध पर चल रहे बाढ़ पूर्व सुरक्षा कार्य का शनिवार को प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन अनिल गर्ग ने निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य में देरी पर सिंचाई विभाग के जिम्मेदारो को चेतावनी देते हुए शीघ्र ही कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

प्रमुख सचिव ने सबसे पहले बी गैप बांध पहुंचे। उन्होंने ठोकर संख्या 6 से 14 का जायजा लिया। इसके बाद ए गैप व नेपाल बांध का जायजा लिया। कार्य में शिथिलता पर उन्होंने अभियंताओं को फटकार लगाई। इसके बाद बी गैप के ठोकर संख्या 13 पर इस वर्ष नए तकनीक से बनाए गए टेट्रापोड़ की लांचिंग से पूर्व प्रमुख सचिव अनिल गर्ग व डीएम सत्येंद्र कुमार ने पूजा किया।
विज्ञापन

उसके बाद नारायणी गंडक नदी में क्रेन के माध्यम से प्रमुख सचिव की मौजूदगी में टेट्रापोड़ को नदी में लांच किया गया। प्रमुख सचिव ने अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड दो राजीव कपिल को निर्देश देते हुए कहा कि हर हाल में 15 जुलाई के पूर्व सभी कार्य को समाप्त कर लिया जाए। इसमें लापरवाही हुई तो किसी की खैर नहीं होगी।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम सत्य प्रकाश मिश्र, मुख्य अभियंता प्रथम एवं मुख्य अभियंता गंडक आलोक जैन, अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्य मंडल द्वितीय गोरखपुर केके राय, असिस्टेंट इंजीनियर अनिल कुमार सिंह आदि मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें