मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तीसरे चरण का आयोजन 28 जनवरी को होगा। आयोजन के पात्रता का निर्धारण करते हुए अब खंड विकास अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्र का तथा अधिशासी अधिकारियों को नगरीय क्षेत्र का आवेदन 20 जनवरी तक समाज कल्याण विभाग को उपलब्ध कराना होगा। पात्र लोगों को ही योजना का लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अधिक से अधिक इच्छुक लोगों को लाभ दिलाने के लिए पांच चरण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। पहले व दूसरे चरण का सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हो चुका है। तीसरे चरण में 28 जनवरी को कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।
ऐसे में छूटे व वंचित लोग योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करें। तीसरे चरण के लिए खंड विकास अधिकारियों से ग्रामीण क्षेत्र के तथा अधिशासी अधिकारियों से नगरीय क्षेत्र के आवेदन को उपलब्ध कराने को कहा गया है। आवेदन का सत्यापन ग्राम विकास अधिकारी अथवा सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण से कराया जाएगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी शंकर लाल ने कहा कि खंड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह संबंधी आवेदन को समय से भेजें, जिससे कि पात्रता के आधार पर आवेदकों का सत्यापन कराया जा सके।