महराजगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम 27 मई को पांच स्थानों पर होगा। इसके लिए नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। खंड विकास अधिकारियों से पात्र जोड़ों के बारे में जानकारी मांगी गई है।
महालक्ष्मी लाॅन सदर, घुघली व मिठौरा ब्लॉक तथा नगर पालिका महराजगंज, नगर पंचायत घुघली व चौक के पात्र जोड़ों का विवाह होगा। परतावल ब्लॉक परिसर में ब्लॉक व नगर पंचायत पनियरा व परतावल के पात्र जोड़ों, ब्लॉक परिसर निचलौल में ब्लॉक व सिसवा व निचलौल के पात्रों का विवाह होगा। लक्ष्मीपुर ब्लॉक में नौतनवां व लक्ष्मीपुर ब्लॉक के साथ ही नौतनवां व सोनौली के पात्रों की शादी कराई जाएगी
विवाह कार्यक्रम के लिए जिला प्रोवेशन अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। सीडीओ संतोष कुमार राय ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम जिले के पांच स्थानों पर 27 मई को होगा। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।