फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भगवान कृष्ण का छठियार धूमधाम से मनाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बृहस्पतिवार को महराजगंज के गांधी नगर वार्ड में स्थित श्याम मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण का छठियार मनाया गया। यह आयोजन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पश्चात छठे दिन आयोजित किया गया, जिसमें नगर की महिलाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंदिर परिसर भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा, जहां भक्तों ने भगवान कृष्ण के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति व्यक्त की। मंदिर के पुजारी भानू त्रिपाठी ने बताया कि जन्माष्टमी के बाद छठियार का यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस अवसर पर मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था, जिससे माहौल और भी भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें