ठूठीबारी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा ठूठीबारी के टोला धर्मौली में छठ पर्व को लेकर झरही नदी घाट पर छठ मईया की मूर्ति का विसर्जन किया गाय। इस दौरान व्रती महिलाओं ने ढोल नगाड़े पर नृत्य किया। समिति के लोगों ने मूर्ति की पूरे गांव में परिक्रमा कराई। इस मौके पर छठ मईया के जयघोष से क्षेत्र गूंज उठा। मूर्ति को राम नगर रोड से होते हुए चंदन नदी घाट पर पहुंच विसर्जित किया गया। इस अवसर पर प्रतीक कुमार जोशी, अमित खरवार, अभिषेक खरवार, भोला धवल आदि मौजूद रहे। संवाद