महराजगंज। उपजिलाधिकारी सदर रमेश कुमार ने बुधवार को तहसील क्षेत्र के मुंडेरा कला कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। छात्र-छात्राओं से प्रश्न पूछ पढ़ाई के स्तर की जांच की। कुछ छात्रों के सटीक और त्वरित उत्तर देने से प्रसन्न एसडीएम ने प्रशंसा की। कुछ छात्रों के संतोषजनक उत्तर नहीं देने पर पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की सीख दी। उन्होंने अध्यापकों से कहा कि पठन-पाठन की गुणवत्ता बेहतर बनाएं। कहा कि प्राथमिक विद्यालय छात्र जीवन की पहली पाठशाला है। विद्यालयों पर इन्हें जिस प्रकार का वातावरण मिलेगा, उसी से उनका मार्गदर्शन होगा। एसडीएम ने अध्यापकों से छात्रों के सामान्य ज्ञान एवं करेंट अफेयर्स से जुड़ी जानकारियों से अपडेट करते रहने की नसीहत दी। संवाद