कोल्हुई। थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 से जिला पंचायत सदस्य प्रेम शंकर पांडेय से साइबर अपराधियों ने 10 हजार की ठगी कर ली। जिला पंचायत सदस्य ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि उनके मोबाइल पर 25 मार्च को एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपने को दिल्ली पुलिस का सब इंस्पेक्टर बताते हुए कहा कि आपके लड़के को गिरफ्तार किया गया है। साइबर ठगों ने उनके लड़के की आवाज में बात की। ठगों के बताए खाते में 10 हजार रुपये भेज दी। फिर से आरोपियों ने फोन करके और पैसों की मांग की। घर जाकर फिर दस हजार भेजा, लेकिन नेटवर्क की वजह से पैसे नहीं गउ। तब तक घर वाले लड़के के नंबर पर फोन किए तो वह कमरे पढ़ाई कर रहा था। थानाध्यक्ष कोल्हुई आनंद गुप्ता के अनुसार, मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद