फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जमीन दिलाने के नाम पर सिपाही से सात लाख की धोखाधड़ी

Mon, 01 Apr 2024 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जमीन दिलाने के नाम पर देवरिया जिले के बरहज निवासी सिपाही से एक व्यक्ति ने सात लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम महुई कुंवर निवासी रामगोपाल सिंह 2019 में घुघली थाने में बतौर आरक्षी तैनात थे। उन्होंने बताया कि ड्यूटी के दौरान उनकी मुलाकात घुघली थाना क्षेत्र के बारीगांव निवासी सुधाकर सिंह से हुई। सुधाकर अक्सर थाने में आता जाता था। बड़ी-बड़ी बातें करके झांसे में ले लिया। उसने कहा कि मेरी एक जमीन पुरैना निचलौल मार्ग पर हैं। मुझे घर बनवाना है। कुछ पैसा हो तो दे दीजिए और वह जमीन ले लिजिए। उसने सब्जी मंडी के बगल में मुझे एक जमीन दिखाई।
उसके झांसे में आकर उसके खाते में छह लाख 42 हजार और 64 हजार रुपये नकद दे दी। कुछ दिन बाद पता चला कि उक्त रोड पर उसकी कोई जमीन नहीं है। जब मैंने रुपये वापस करने के लिए कहा तो उसने पांच लाख रुपये का चेक मेरे बेटे को मोबाइल पर भेज दिया, लेकिन चेक नहीं दिया। अब वह रुपये देने से आनाकानी कर रहा है। 29 मार्च को पैसों की मांग करने के लिए उसके घर बारीगांव गया, लेकिन उसने रुपये देने से मना कर दिया। थानाध्यक्ष योगेश सिंह के अनुसार, आरोपी सुधाकर सिंह, विजय सिंह व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें