फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर 60 हजार रुपये की ठगी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। विदेश भेजने के नाम पर एक युवक से 60 हजार रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी एजेंट हसरे आलम के खिलाफ शनिवार को केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले पीड़ित की कई बार शिकायत के बावजूद थाने में केस दर्ज नहीं किया गया, जिस पर उसने न्यायालय का सहारा लिया। ठूठीबारी थाना क्षेत्र के कटखोर गांव निवासी पीड़ित रसीद ने बताया कि ढाई वर्ष पहले श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैजौली निवासी हसरे आलम ने मेरे बेटे मो. जैस को विदेश भेजने के लिए 60 हजार रुपये ले लिया, मगर अभी तक विदेश नहीं भेजा। मैंने पैसा वापस मांगा तो वह टालमटोल करता रहा लेकिन अब वह रुपये देने से इंकार कर रहा है। 10 जून को जब मैंने हसरे आलम से अपने रुपये मांगे तो उसने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में श्यामदेउरवा पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़ितने न्यायालय का सहारा लिया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी एजेंट हसरे आलम पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें