फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.85 लाख की ठगी

Wed, 11 Sep 2024 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से 2.85 लाख की ठगी कर ली गई। नौकरी न मिलने पर जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के सरडीहा निवासी विजय कुमार यादव ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह बेरोजगार है। कुछ समय पहले लीला छापर भैया फरेंदा निवासी हरिओम से मुलाकात हुई थी। आरोपी ने बताया कि वह सेना में कार्यरत है और उसकी भी नौकरी सेना में लगवा देगा। बेरोजगारी से परेशान उसने गूगल पे और उसके एकाउंट में 2,85,000 लाख रुपये दे दिया।
एक वर्ष बीतने के बाद जब पूछा तो आरोपी टाल-मटोल करता रहा। काफी समय बीतने पर जब पैसा वापस करने को कहा तो वह आनाकानी करने लगा। दोबारा जब पैसा वापस देने को कहा तो गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कहा कि इससे वह काफी सहमा हुआ और परेशान हैं। पीड़ित ने उक्त के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रुपये वापस दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी हरिओम के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें