फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भुगतान के लिए ठगी, पीड़ित जमाकर्ता परिवार ने दिया धरना

Wed, 31 Jan 2024 03:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला कलक्ट्रेट में मंगलवार को ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के पदाधिकारियों ने भुगतान की मांग को लेकर धरना दिया। संगठन के जिलाध्यक्ष कृष्णमोहन गुप्ता ने कहा कि सरकार ने देश के 42 करोड़ ठगी पीड़ित जनता को भुगतान की गारंटी का अधिकार देकर सराहनीय कार्य किया है। हमारी मांग है कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले इस क्रांतिकारी कानून को क्रियान्वित कर सभी ठगी पीड़ितों का भुगतान कर दिया जाए। कानून का उल्लंघन करने वाले बेईमान अधिकारियों को दंडित किया जाए। ठगी पीड़ितों के भुगतान के लिए बनाये गए कानून अनियमित जमा योजनाएं पाबंदी अधिनियम 2019 के तहत राज्य सरकार ठगी पीड़ितों का भुगतान करने के लिए मंडल आयुक्त, जिलाधिकारी, डीसी को अपने अपने अधिकारिता क्षेत्र में सक्षम एवं सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है। लेकिन दुख का विषय यह है कि इस जिला के सक्षम एवं सहायक सक्षम अधिकारी को इस विषय में जानकारी नहीं है। इस अधिनियम का क्षेत्र में आजतक कोई प्रचार प्रसार नहीं किया गया है। इस दौरान नर्वदेश्वर पटेल, राम निवास, शंकर यादव, उपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें