- जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने का दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जनहित को देखते हुए जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने रविवार को पांच उप जिलाधिकारियों का कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। साथ ही उन्होंने सभी को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।
उप जिलाधिकारी फरेंदा मदन मोहन वर्मा को उप भूमि अध्याप्ति अधिकारी बनाया गया है। नवागत उप जिलाधिकारी रमेश कुमार को फरेंदा का उप जिलाधिकारी बनाया गया है। प्रोन्नति उप जिलाधिकारी अरविंद कुमार को उप जिलाधिकारी न्यायिक के पद पर नौतनवां में तैनाती दी गई है। नवागत उप जिलाधिकारी नवीन कुमार को अपर उप जिलाधिकारी व परियोजना अधिकारी डूडा एवं अतिरिक्त मजिस्ट्रेट महेंद्र प्रताप को उप जिलाधिकारी न्यायिक निचलौल का भी प्रभार दिया गया है।