महराजगंज। शांति भंग की आशंका के मद्देनजर 39 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चालान किया गया। भारी जमानत मुचलके से पाबंद किया गया। वहीं मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के प्रति बालिकाओं, महिलाओं को जागरूक किया गया। यह जानकारी एसपी कार्यालय के सोशल मीडिया सेल की ओर से दी गई। संवाद