फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पहली बार ओवरलोड में चालान, दूसरी बार में लाइसेंस होगा निरस्त

Thu, 13 Jun 2024 03:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
सक्सेना चौक पर ओवरलोड वाहन।
विज्ञापन
महराजगंज। ओवरलोडिंग की समस्या से निपटने के लिए परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। जांच के दौरान पहली बार ओवरलोड मिलने पर चालान किया जाएगा। दूसरी बार पकड़े जाने पर लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के सोनौली, निचलौल, फरेंदा सहित अन्य मार्गों पर ओवरलोड वाहन फर्राटा भर रहे हैं। अधिकारियों की अनदेखी के चलते चालकों की मनमानी बढ़ती जा रही है। सबसे ज्यादा ओवरलोडिंग ट्रक, मेटाडोर में की जा रही है। ओवरलोड के चलते वाहनों के पलटने की आशंका बनी रहती है। वहीं टेंपो चालक भी क्षमता से अधिक सवारियां बैठा रहे हैं। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। आलम यह है कि टेंपो में चालक सहित तीन लोगों के बैठने की जगह होती है, लेकिन इनमें अतिरिक्त सीटें लगवाकर चालक सात से आठ लोगों को बैठा रहे हैं। ऐसे में कई बार हादसे भी हो जाते हैं। हादसों को रोकने के लिए परिवहन विभाग ऐसे वाहन चालकों पर नजर रखेगा।
विज्ञापन


पहली बार पकड़े जाने पर इनका चालान काटा जाएगा। दूसरी बार पकड़े जाने पर इनका ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
-आरडी प्रसाद, संभागीय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें