नौतनवां। नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने मंगलवार को जलकल परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को उपहार, वर्दी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नगर के सभी वार्डों में साफ सफाई, पेय जल आपूर्ति, पथ प्रकाश आदि व्यवस्थाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 27 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि इसके बाद भी जो कर्मचारी अच्छा कार्य करेगा और सम्मान की श्रेणी में आएगा उसे भी सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सरोज,सभासद प्रमोद कुमार गौतम, संजय पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद