खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव के मुर्गी फार्म के पास से सोनौली पुलिस ने ब्रान बरामद किया है। नेपाल ले जाते तस्करों को पकड़कर अग्रिम कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम को सौंप दिया है। खनुआ चौकी प्रभारी अभय कुमार उपाध्याय के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव के मुर्गी फार्म के पास से ब्रान नेपाल जा रहा है। सूचना पर अमल करते हुए मौके पर जा देखा गया। सामान छोड़कर नेपाल सीमा में प्रवेश कर गए। सामानों की सघनता से जांच हुई तो पांच बोरी ब्रान बरामद हुआ।