केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जिले में आज
महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्य पंकज चौधरी शनिवार को जिले में आएंगे। वह 9.20 बजे फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह के आवास पर रुकेंगे। इसके बाद शाहाबाद में हेलीपैड पर 10.30 बजे पहुंचेंगे। यहां कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 1.30 बजे गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 5 सितंबर को 7 बजे महराजगंज आवास पर रात्रि विश्राम करेंगे। 6 सितंबर को निचलौल में बैठक करेंगे। 7 सितंबर को 12.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करेंगे। 1.30 बजे से गोरखपुर के लिए रवाना होंगे। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल ने दी।