फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाएं स्वतंत्रता दिवस पर्व

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में 15 अगस्त को लेकर बैठक करते डीएम डॉक्टर उज्ज्वल कुमार। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाएं स्वतंत्रता दिवस
विज्ञापन

- सुबह आठ बजे सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी व शिक्षण संस्थानों पर होगा ध्वजारोहण
महराजगंज। स्वतंत्रता दिवस पर्व को पूरी सुरक्षा व सतर्कता के साथ मनाया जाए। ध्वजारोहण व कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए।
ये बातें जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी बैठक में कही। उन्होंने कहा कि 14 एवं 15 अगस्त की रात को सरकारी भवनों, इमारतों को प्रकाशमान किया जाए। सभी कार्यालयाध्यक्ष स्वतंत्रता दिवस पर अपने- अपने कार्यालय परिसरों में पौधरोपण करें। क्रास कंट्री व बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाए। जिला अस्पताल में रोगियों व जेल में बंदियों को फल वितरित किया जाना सुनिश्चित किया जाए। अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संबंधित निकाय क्षेत्र के गंदे वार्डों व मलिन बस्तियों में सफाई कराएं। एसडीएम सदर शहीद स्मारक विशुनपुर गबड़ुआं में पुष्प चढ़ाएं। सभी एसडीएम संबंधित क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व आश्रितों को सम्मानित किया जाना सुनिश्चित करें। इस दौरान सीडीओ पवन अग्रवाल, मुख्य कोषाधिकारी शालीग्राम, एएसपी निवेश कटियार, एएसडीएम अविनाश कुमार, क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह यादव, डीआईओएस अशोक कुमार सिंह, बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ल, जिला कृषि रक्षा अधिकारी हिमांचल सोनकर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें