नौतनवा। थाना सभागार नौतनवा में रविवार को पुलिस उपाधीक्षक जय प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में पीस कमेटी बैठक हुई। त्योहार में आने वाली समस्याओं के बारे में लोगों से पूछताछ की गई। सीओ जयप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि होलिका दहन के समय लोगों जाना चाहिए और उससे सीख लेना चाहिए। अपने अंदर की बुराइयों को वहीं खत्म कर देना चाहिए। होली के दिन शराब का सेवन न करें, अपने बच्चों को बाइक न दें, दूसरे समुदाय के लोगों पर अनावश्यक रूप होली खेलने का दबाव न बनाएं। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय, अतिरिक्त निरीक्षक अजय कुमार सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी योगेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद