फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: त्योहारों को सौहार्दपूर्ण तौर तरीके से मनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। गणेश चतुर्थी एवं बारावफात को लेकर थाना कोतवाली ठूठीबारी परिसर में क्षेत्राधिकारी निचलौल शिव प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी निचलौल ने कहा कि त्योहारों को सौहार्दपूर्ण तौर तरीके से मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में सीधे पुलिस को सूचना दें। साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग, जुलूस के मार्ग, समय निर्धारण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने संबंधी दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस दौरान ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा, एसआई राजनरायन सिंह, नवनीत नागर, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें