फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीडीओ ने कहा अगली कक्षा में प्रवेश कराएं सुनिश्चित

Wed, 09 Apr 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मंगलवार शाम सीडीओ अनुराज जैन की अध्यक्षता में माध्यमिक शिक्षा विभाग की बैठक संपन्न हुई। बैठक में डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा व राजकीय माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्य शामिल हुए। सीडीओ ने कहा कि ध्यान दें कि जिन पूमावि से आठवीं उत्तीर्ण विद्यार्थी निकल रहे हैं उनका प्रवेश अगली कक्षा अर्थात 9 में कराया जाए। कोई भी बच्चा अगली कक्षा में प्रवेश से वंचित न रहने पाए। इसके लिए बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग मिलकर रैली इत्यादि का आयोजन कर सकते हैं। राजकीय माध्यमिक स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाए जाने के निर्देश हैं साथ ही ध्यान रखना है कि शिक्षा का अधिकार सभी को मिल सके। इसके लिए आकांक्षी ब्लाॅक के नोडल नामित कर जिम्मेदारी दी गई। निचलौल के लिए अनमोल यादव, सदर में अनामिका पांडेय, परतावल में कौसर यासमीन, मिठौरा वीरेंद्र यादव, पनियरा प्रवीण नायक, नौतनवां की जिम्मेदारी भानु गौतम को सुपुर्द की गई है। सीडीओ ने कहा कि नामित नोडल बताएंगे कि उन्होंने कितने बच्चों का प्रवेश कहां कराया। शिथिलता पर कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें