फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में अनुपस्थित मिले बीएसए समेत दस कर्मी, रोका गया वेतन

विज्ञापन
बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल में निरीक्षण कर आवश्यक ? - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
निरीक्षण में अनुपस्थित मिले बीएसए समेत दस कर्मी, रोका गया वेतन
विज्ञापन

- मुख्य विकास अधिकारी ने बुधवार को बीएसए कार्यालय का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीएसए समेत दस कर्मी अनुपस्थित मिले, जिस पर उन्होंने अगले आदेश तक सभी का वेतन व मानदेय रोकने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी बुधवार को दिन में 11 बजकर 10 मिनट पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। निरीक्षण में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष सिंह, जिला समन्वयक बालिका रुद्रप्रताप सिंह, जिला समन्वयक निर्माण वीरेंद्र सिंह, जिला समन्वयक एमआईएस दिनेश मिश्रा व जिला समन्वयक एमडीएम शैलेंद्र वर्मा कार्यालय में नहीं मिले। इसके साथ ही वरिष्ठ सहायक सरस्वती शर्मा व राजीव कुमार चौरसिया, कनिष्ठ सहायक कुलदीप चौधरी, परिचारक फिरोज अहमद, कंप्यूटर आपरेटर भोलेंद्र श्रीवास्तव भी कार्यालय में मौजूद नहीं मिले, जिस पर उन्होंने सभी के वेतन व मानदेय को अगले आदेश तक रोकने के निर्देश दिए। कार्यालय में सफाई व्यवस्था बेहतर मिलने पर उन्होंने संतोष जताया। अनुदेशकों के मानदेय के संबंध में सहायक लेखाकार की ओर से बताया गया कि मानदेय भेजे जाने की प्रक्रिया को पूरा करा लिया गया है। उन्होंने निर्देशित किया कि दीपावली से पूर्व सभी का भुगतान कर दिया जाए। सीडीओ ने बताया कि निरीक्षण में अनुपस्थित मिले बीएसए समेत सभी दस कर्मियों का वेतन व मानदेय रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंप्यूटर आपरेटरों ने कम मानदेय देने की शिकायत की
निरीक्षण के समय बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर आए कंप्यूटर आपरेटर शिवराम, सहायक लेखाकार अनूप गुप्ता तथा कंप्यूटर आपरेटर सोनम सिंह ने बताया कि संबंधित फर्म की ओर से उन्हें कम मानदेय दिया जा रहा है वहीं उसे देने में लेटलतीफी भी की जा रही है। जिस पर सीडीओ ने बीएसए को मोबाइल पर निर्देशित किया कि वे संविदा कर्मियों के मानदेय संबंधी समस्या का नियमानुसार समाधान कराएं तथा तीन दिन के अंदर उसकी सूचना भी उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें