परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों की निगहबानी तीसरी आंख से होगी। सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के लिए रविवार को सीमावर्ती गांवों के पगडंडी रास्ते व चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए। क्षेत्र के ग्राम पंचायत मर्यादपुर पहाड़ी टोला, सेवतरी, परसा टोला, झिंगटी, पड़ौली समेत अन्य सीमावर्ती गांवों में आपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए। खराब पड़े कैमरे को दुरुस्त करवाकर संचालित करवाया गया है। सेवतरी चौकी प्रभारी गोविंदर यादव ने बताया कि क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम को लेकर सीमावर्ती पगडंडी रास्ते व अन्य चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं।