महराजगंज। जिले में मोतियाबिंद का ऑपरेशन सुस्त गति से हो रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की जा रही। जानकारी के अनुसार, जिले में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुल 27,639 लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष अभी तक 4,098 लोगों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ है।
अंधता निवारण योजना के तहत हर साल बड़ी संख्या में मोतियाबिंद का ऑपरेशन होता है। इसके लिए शासन से बकायदा बजट भी उपलब्ध कराया जाता है। इस बजट से चश्मा और लेंस की खरीदारी की जाती है। इसके बाद मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा दी जाती है। जन-जागरूकता की कमी के कारण मोतियाबिंद ऑपरेशन की गति धीमी हो गई है। मरीज ऑपरेशन के लाभ से अनजान हैं, जिससे उनका समय पर इलाज नहीं हो पा रहा है।
एसीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने बताया कि जिले में निर्धारित की गई मोतियाबिंद के ऑपरेशन की नियमित निगरानी की जा रही है, जो लक्ष्य मिले हैं उसे जल्द पूर्ण किया जाएगा।ओ