महराजगंज। विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए रविवार को कैश काउंटर खुले रहेंगे। एक्सईएन ई चंद्रेश उपाध्याय विद्युत वितरण खंड द्वितीय आनंदनगर का कहना है कि बकाएदार विद्युत उपभोक्ता की धनराशि जमा कराने की सुविधा प्रदान करने के लिए अधिशासी अभियंता कार्यालय रविवार को कैश काउंटर खुले रहेंगे। उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि उपखंड अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कैश काउंटर खुलवाना सुनिश्चित करें और खंड स्तर तैनात राजस्व कैशियर का दायित्व होगा कि सभी कैश कलेक्शन काउंटरों पर प्राप्त धनराशि प्राप्त कर अगले दिन संबंधित खंड के विभागीय खाते में जमा करने के लिए उप खंडों को रसीद जारी करें। संवाद