फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आईटीबीपी जवान के घर से नकदी और जेवर चोरी

Fri, 30 May 2025 06:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरैना। घुघली थाना क्षेत्र परसागिदही गांव में आईटीबीपी के जवान दीनबंधु गौंड के घर में बृहस्पतिवार की रात चोरी हो गई। परिवार के लोग रिश्तेदार के घर गए थे। जानकारी के अनुसार, आईटीबीपी जवान दीनबंधु गौंड वर्तमान में छत्तीसगढ़ में तैनात हैं। परिजन जब घर लौटे तो देखा कि सीढ़ी के पास का दरवाजा टूटा हुआ था। घर के अंदर अलमारी और बक्से खुले पड़े थे, कपड़े बिखरे हुए थे। घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें