फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाइक की टक्कर से युवक की मौत मामले में केस दर्ज

Tue, 30 Apr 2024 04:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। क्षेत्र के मथुरानगर के विशुनपुरवा निवासी रोहित कुमार छह अप्रैल की सुबह टहलते समय बाइक की चपेट में आने से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान 11 अप्रैल को एम्स में मौत हो गई। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फरेंदा थाना क्षेत्र के मथुरानगर के विशुनपुरवा निवासी ममता त्रिपाठी ने पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा कि छह अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे टहलते समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दी, जिसमें रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। सुधार न होने पर गोरखपुर के एम्स में भर्ती कराया। 11 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अंकित कुमार सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें