नौतनवा। थाना क्षेत्र के ग्राम गनेशपुर टोला कोहड़वल में तालाब का पट्टा कराने के नाम पर रुपये वसूलने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पीड़ित गणेश साहनी ने बताया कि बीते फरवरी माह में गांव के एक युवक ने मत्स्य पालन के लिए तालाब का पट्टा कराने के नाम पर 25000 रुपये की मांग की थी। एक फरवरी माह दो बार में ऑनलाइन पच्चीस हजार रुपये भेजा गया। काफी दिन होने के बावजूद पट्टा नाम से नहीं होने पर रुपये वापसी की मांग की, लेकिन वापस नहीं किए गए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि आरोपी अमित के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। संवाद