फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। दो महीने पहले बाइक की ठोकर से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस ने एसपी के निर्देश पर मंगलवार को केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

राजाबारी टोला पजरफोरवां निवासी जितेंद्र पासवान ने बताया कि 22 जून की शाम पिता अर्जुन ठूठीबारी से बाजार करके ठूठीबारी नौतनवां मार्ग से घर आ रहे थे। जगदीश गुप्ता के घर के सामने पहुंचे थे कि एक बाइक चालक ने तेजी व लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए उन्हें पीछे से ठोकर मार कर फरार हो गया। ठोकर लगने से पिता अर्जुन को गंभीर चोटें आईं। मेडिकल काॅलेज ले जाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था करते समय ही जिला अस्पताल महराजगंज में उनकी मृत्यु हो गई। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया कि अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें