फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मारपीट के मामले में पूर्व ग्राम प्रधान समेत दो के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजे बंद करने को लेकर हुई थी मारपीट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवा। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली चौराहे पर बीती रात दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। जिसमें एक पक्ष से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल व्यक्ति की पत्नी के तहरीर पर पुलिस ने पूर्व ग्राम प्रधान समेत दो के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, हरदी डाली चौराहे पर बनी दुर्गा प्रतिमा के पांडाल पर बृहस्पतिवार की रात डीजे बज रहा था तभी पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार ने अश्लील गाना बजाने का हवाला देते हुए डीजे बंद करने के लिए कहा और वहां पर मौजूद दूसरे पक्ष के राजेश वर्मा के लड़के से कहासुनी हो गई। जिसकी पंचायत शुक्रवार को दोपहर हरदी डाली पंचायत भवन पर हुई चर्चा है कि मामला शांत हो गया था। लेकिन शुक्रवार की ही देर शाम पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार और राजेश वर्मा के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें राजेश वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस व आसपास के लोगों की मदद से घायल को नौतनवां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनौली थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि घायल राजेश वर्मा की पत्नी रंजना वर्मा की तहरीर पर कृष्ण कुमार व बलधारी उर्फ पवन कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें