केएन इंस्ट्रूमेंट्स फर्म से अग्रिम धनराशि प्राप्त करने के बाद भी पूरा नहीं किया काम
केएन इंस्ट्रूमेंट्स का फर्जी बिल दिखाया गया, पैसा मांगने पर धमकी देकर भगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। निजी कंपनी के अवर अभियंता ने मंगलवार को पुलिस से शिकायत कर कंपनी के डिप्टी मैनेजर सहित दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत की। काम पूरा किए बिना ही भुगतान ले लिया और रकम वापस मांगने पर धमकी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया।
पीड़ित पवन कुमार निवासी 04-03-36/ए0 यादव पालयम् थाना व जिला बापटला राज्य आंध्रप्रदेश ने पुलिस से बताया है कि वह कल्पतरू ट्रांसमिशन कंपनी में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत था। कंपनी के ही डिप्टी मैनेजर ने कहा कि केएन इंस्ट्रूमेंट्स फर्म से कार्य करने के लिए पहले 31 लाख 37 हजार रुपये मूल कंपनी के एकाउंट में जमा करना है। हालांकि कंपनी के रूप में मेरा एकाउंट मौजूदा समय में इनेक्टिव है। उसके बाद उक्त रकम को अपने एकाउंट में मंगा लिया।
उसके बाद केएन इंस्ट्रूमेंट्स फर्म से अग्रिम धनराशि प्राप्त करने के बाद डिप्टी मैनेजर ने काम खत्म नहीं किया। केएन इंस्ट्रूमेंट्स का फर्जी बिल दिखाया गया। काशी विश्वनाथ नामक एक व्यक्ति से पता किया गया तो तो उन्होंने कहा कि काम नहीं हुआ है। साइट पर भेजा गया तो डिप्टी मैनेजर ने काशी नाथ प्रसाद से विवाद कर लिया। केएन इंस्ट्रूमेंट्स की ओर से अग्रिम धनराशि वापस मांगी गई, तो डिप्टी मैनेजर ने धनराशि वापस करने से मना कर दिया। धमकी देते हुए उन्हें भगा दिया।
-
पीड़ित की तहरीर पर कल्पतरू ट्रांसमिशन कम्पनी के डिप्टी मैनेजर तेजावत गोपी और भुआल मौर्या के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
आनंद कुमार गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक, सदर कोतवाली