फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एक ही प्रमाणपत्र पर दो जगह नौकरी कर रहे शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- वर्ष 1999 से पूर्व माध्यमिक विद्यालय में थे तैनात, 2005 में उसी प्रमाणपत्र पर देवीशरण डिग्री कॉलेज परसौना में भी करा ली नियुक्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। एक ही प्रमाणपत्र पर दो जगह नौकरी करने के मामले में समिति की रिपोर्ट आने के बाद बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीपुर ने स्वामी विवेकानंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय धुसवा कला में तैनात शिक्षक सर्वेंद्र राय के खिलाफ पुरंदरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। यही नहीं बीएसए ने प्रबंधक को पत्र भेजकर शिक्षक के विरुद्ध चार्जशीट उपलब्ध कराने को कहा है।
जानकारी के मुताबिक लक्ष्मीपुर ब्लॉक के स्वामी विवेकानंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय धुसवा कला में 1999 में शिक्षक के पद पर तैनात रहे सर्वेंद्र राय के बारे में शिकायत मिली थी कि उसने 2005 में उसी प्रमाणपत्रों के सहारे देवीशरण डिग्री कॉलेज परसौना में भी नियुक्ति करा ली है। मामले में जिलाधिकारी की ओर से उप जिलाधिकारी फरेंदा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति गठित करते हुए जांच कराई गई तो मामला सही पाया गया।
विज्ञापन

समिति की रिपोर्ट के आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीपुर को शिक्षक के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया था, जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी सुदामा ने पुरंदरपुर थाने में केस दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन


एक ही प्रमाणपत्र पर दो जगह नौकरी करने के मामले में धुसवा कला के शिक्षक सर्वेंद्र राय के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रबंधक को भी कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए हैं।
श्रवण कुमार गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें