फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किशोरी को भगाने के आरोप में सात लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पनियरा थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक पर अपनी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी युवक समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति के यहां रिश्तेदारी में आए युवक ने शादी का झांसा देकर उसकी बेटी को फंसा लिया। 16 अक्तूबर की रात में अपने रिश्तेदारों के सहयोग से उक्त युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। इसकी जानकारी होने पर उसके रिश्तेदारों से पूछने पर लड़ाई झगड़ा करने लग रहे हैं। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी युवक सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें