महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को दूसरे गांव का युवक भगा ले गया। पुलिस को दिए गए तहरीर में महिला ने आरोप लगाया है कि दूसरे गांव के एक युवक ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर कहीं भगाकर लेकर चला गया है। इसकी जानकारी हुई तो आरोपी युवक के घर पहुंची। जहां पर उसके पिता से पूछताछ की तो गाली गलौज देने लगे। विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और जान-माल की धमकी की। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक और उसके पिता के खिलाफ अपहरण समेत अन्य धारा के तहत केस दर्ज किया गया है। संवाद