फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महिला की मौत मामले में पति सहित पांच पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सिंदुरिया थानाक्षेत्र के ग्राम सभा बसंतपुर खुर्द निवासी अंकिता की सोमवार की दोपहर में संदिग्ध परिस्थियों मे मौत हो गई थी। सिंदुरिया थाने की पुलिस ने चिता से अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता की मां सुधा देवी ने तहरीर देकर बताया कि पुत्री अंकिता की गला दबाकर हत्या आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया था। ससुर और पति सहित ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये की मांग करते थे नहीं देने पर मारते पीटते थे। डरा धमका हम लोगो को दहेज के लिए फोन करवाते थे। एक महीना पहले उसी को लेकर सिंदुरिया थाने पर सुलह समझौता हुआ था। थाना प्रभारी सिंदुरिया मनीषा सिंह ने बताया आरोपी पति मंजीत, पिता लल्लू विश्वकर्मा, सास मीरा, देवर गोलू और देवरानी रेनू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें