फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने लैपटॉप की आपूर्ति करने वाली फर्म पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने लैपटॉप की आपूर्ति करने वाली फर्म पर केस दर्ज
विज्ञापन

महराजगंज। स्वास्थ्य विभाग में पुराने लैपटॉप वितरण के मामले में बृहस्पतिवार को आपूर्ति करने वाली फर्म मेसर्स देव कंप्यूटर शाप के खिलाफ सदर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया। हरदोई की फर्म पर सीएमओ की तहरीर पर कार्रवाई की गई है।
जानकारी के मुताबिक, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों में लैपटॉप का वितरण किया गया था। लैपटॉप की आपूर्ति हरदोई की फर्म ने की थी, जिसमें बैट्री बैकअप समेत कई खामियां मिलीं। शिकायत मिलने पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जिलाधिकारी को मामले की जांच कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

डीएम ने मामले की जांच उप जिलाधिकारी, मुख्य कोषाधिकारी और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को सौंपी। अधिकारियों की जांच में गड़बड़ी की पुष्टि हुई। पता चला कि फर्म ने अनुबंध का उल्लंघन करते हुए पुराने लैपटॉप की आपूर्ति की थी। इसके बाद शासकीय धन के दुरुपयोग, धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में फर्म के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि फर्म ने पुराने लैपटॉप की आपूर्ति की थी। त्रिस्तरीय जांच कमेटी की रिपोर्ट में गड़बड़ी की पुष्टि के बाद फर्म के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर फर्म के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें