पूर्व ग्राम प्रधान समेत पांच के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज
बृजमनगंज (महराजगंज )। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कवलपुर निवासी पूर्व ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। क्षेत्र के ग्राम सभा कवलपुर निवासी राकेश ने पूर्व ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ नई परती की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने व राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी सहित तमाम विंदुओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए विगत दिनों कोर्ट में वाद दायर किया था जिसमें कोर्ट के आदेश पर ग्राम सभा कवलपुर के पूर्व प्रधान कैलाशी देवी, जनार्दन यादव, संतोष उर्फ घनश्याम, हरेंद्र उर्फ पिंटू एवं राधेश्याम के खिलाफ धोखाधड़ी, सार्वजनिक संपति नुकसान निवारण अधिनियम समेत अन्य धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई की पुष्टि थानाध्यक्ष कमलेश प्रताप सिंह ने की।