फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मंदिर में तोड़फोड़ और चोरी के मामले में केस

Sun, 02 Jun 2024 08:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के जमुई पंडित गांव स्थित एक मंदिर में बीते दिनों कुछ लोगों ने तोड़फोड़ कर सामान उड़ा ले गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। जमुई पंडित निवासी द्वारिकाधीश मणि त्रिपाठी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके घर के परिसर में राधाकृष्ण मंदिर है। 27 मई की रात पुजारी आरती के बाद मंदिर में ताला बंदकर घर चले गए। अगले दिन सुबह 6 बजे जब मंदिर में आरती के लिए पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा मिला। चोरों ने मंदिर में रखे भगवान कृष्ण की मूर्ति को उक्त स्थान से हटा कर परिसर के मुख्य द्वार पर रख दी थी, जबकि भगवान कृष्ण की मूर्ति का एक हाथ चुरा ले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा की मामले में पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें