मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक ग्राम सभा निवासी युवती ने सोशल मीडिया पर फर्जी एकाउंट बनाकर अश्लील मैसेज और अश्लील वीडियो डालने का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर के अनुसार, किसी व्यक्ति ने इंस्टाग्राम एकाउंट की क्लोन बनाकर उस पर फोटो व गंदे संदेश तथा अश्लील वीडियो अपलोड कर सामाजिक व मानसिक छति पहुंचा रहा है। वह मेरे सगे संबंधियों को अश्लील संदेश भेज रहा है। थाना प्रभारी सिंदुरिया अजित प्रताप सिंह का कहना है पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद