फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नव विवाहिता की मौत पर केस दर्ज

Sun, 26 Mar 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र के परसौनी में नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया है। परसौनी निवासी जमशेद की शादी घुघली थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में मुस्ताक अहमद की बेटी जरीना खातून से आठ महीने पहले हुई थी। शुक्रवार दोपहर जरीना का शव फंदे से लटका मिला था। घटना की जानकारी होने के बाद शनिवार को जरीना के पिता मुस्ताक अहमद ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बेटी की ससुराल वाले बाइक की मांग कर रहे थे। आर्थिक तंगी होने के कारण बाइक दे पाना संभव नहीं था। ससुराल पक्ष के लोग आए दिन दहेज के लिए बेटी के साथ मारपीट करते थे। जान से मारकर बिना जानकारी दिए दफनाने की कोशिश कर रहे थे। थानाध्यक्ष विजय बहादुर नें बताया कि जरीना के पति जमशेद, ससुर जहरुद्दीन, सास नूरजहां, जेठानी शरजहाँ, देवरानी रेशमा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें