निचलौल। शहर में एक व्यक्ति से हुई चोरी के मामले में पुलिस ने 14 दिन बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, इतने दिनों तक पुलिस मामले की जांच के नाम पर पीड़ित को थाने के चक्कर लगवाती रही। बरगदही निवासी पीड़ित भानु प्रताप शुक्ल ने बताया कि 13 अप्रैल की दोपहर में शहर के पंजाब नेशनल बैंक से 36 हजार रुपये निकाले। उसके बाद दो हजार रुपये की तत्काल सामान की खरीदारी कर ली। शेष बचे रुपये को झोले में रख बाइक के हैंडल में लटका कर मारवाड़ी वार्ड में एक किराने की दुकान पर गया। बाइक खड़ी कर दुकान पर अभी पहुंचने वाले थे। इसी बीच बाइक सवार चोर बाइक के हैंडल में लटके झोले में रखे 34 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि मामले की जांच-पड़ताल करने के बाद पीड़ित की तहरीर के आधार चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद