फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष पर दुष्कर्म व हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आई पुलिस, जांच शुरू
विज्ञापन

पार्टी के जिला नेतृत्व ने मामले को गंभीरता से लिया, शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया
संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। छोटी बेटी से छेड़छाड़, बड़ी से दुष्कर्म से आहत पिता द्वारा खुदकुशी किए जाने के मामले में पुलिस ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष पर दुष्कर्म, हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले में पीड़िता ने सोमवार को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने तहरीर स्पष्ट नहीं होने की बात कह दोबारा तहरीर देने को कहा था। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित हुआ। इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म, छेड़छाड़, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। उधर, पार्टी के जिला नेतृत्व ने मामले को गंभीरता से लिया है। मामले की जानकरी शीर्ष नेतृत्व को भेज दी गई है।
पीड़िता ने बताया कि पिता की मौत के बाद 28 अगस्त को वह कोतवाली पहुंची थी, लेकिन पुलिस ने मामूली धारा में कार्रवाई कर समझा बुझाकर घर भेज दिया। आरोपी दबंग है। उसकी सत्ता में पकड़ है। साथ ही पीड़िता का परिवार उसके मकान में किराए पर रहता है। ऐसे में पीड़िता आरोपी की धमकी से भयभीत होकर कार्रवाई के लिए खुलकर आगे नहीं आ रही थी। लेकिन अब उसने दोषी को सजा दिलाने की ठान ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि शुरुआत से ही आरोपी उन्हें परेशान करता था। कभी भी घर चला आता था। आने के बाद छोटी बहन को छेड़ता था। वह डर के मारे सहमी रहती थी। पीड़िता ने बताया कि उसने दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने मुंह न खोलने की धमकी दी थी। सदमे में उसके पिता ने खुदकुशी कर ली। इसके बाद उसने हिम्मत कर पुलिस से शिकायत की। अमर उजाला में खबर प्रकाशित हुई तो आरोपी ने तहरीर नहीं देने के लिए दबाया बनाना शुरू कर दिया था। फिर हिम्मत जुटा उसने तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इस खबर को भी अमर उजाला ने प्रकाशित किया। इसके बाद अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया और केस दर्ज हो पाया।

-



आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। विवेचना शुरू कर दी गई है।

अजय सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी, सदर





मामले की जानकारी मिली है। शीर्ष नेतृत्व को पत्र भेजकर पूरे प्रकरण से अवगत करा दिया गया है। निर्देश मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।



संजय पांडेय, जिला संयोजक, भाजपा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें