महराजगंज। जिले में विद्युत निगम की ओर से बिजली चोरी और बकाया बिल वसूली को लेकर अभियान चलाया गया। इस दौरान बिजली चोरी करने वालों और बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित आठ टीमों ने अगया, बेलवा और नगर पंचायत और साउथ फीडर के छह गांवों सहित कई मोहल्ले में कनेक्शन की जांच की। इस अभियान के दौरान 214 उपभोक्ताओं के कनेक्शन जांचे गए। इसमें दो उपभोक्ता को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। बिजली निगम ने दोनों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। टीम ने 23 लाख 82 हजार रुपये बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया और छह लाख 10 हजार रुपये बकाया वसूल किया।