फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिला पंचायत सदस्य के पुत्र सहित छह पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते 12 अक्तूबर को संतकबीरनगर के कुसम्हा इलाके की युवती की हत्या कर दी गई थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धानी बाजार। बृजमनगंज पुलिस ने धानी क्षेत्र के ग्राम सभा कानापार में बीते 12 अक्तूबर को एक महिला की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मायके वालों की तहरीर पर महिला के पति, सासु, दो ननद, जिला पंचायत धानी के सदस्य के पुत्र सहित कुल छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
जानकारी के अनुसार, संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र ग्राम सभा कुसम्हा निवासी बाल गोविंद की बहन सुनीता की शादी छह साल पहले बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कानापार निवासी गोपाल यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही सुनीता के ससुराल वाले उसे मारते पीटते थे। पुलिस को दिए तहरीर में मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बीते 12 अक्तूबर को उसकी बहन सुनीता कर हत्या कर दी गई। इसके साथ ही कानापार निवासी जिला पंचायत सदस्य के पुत्र व एक अन्य लोगों ने बिना परिजनों की अनुमति के शव को जलाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

महिला के भाई की तहरीर पर बृजमनगंज पुलिस ने घटना में शामिल ग्राम सभा कानापार निवासी मृतका के पति गोपाल यादव, सास ज्ञानमति, ननद राधिका व रंभा सहित धानी वार्ड के जिला पंचायत सदस्य के पुत्र राहुल शर्मा और संजय साहनी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बृजमनगंज श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि मृत महिला के भाई के तहरीर के आधार पर पति, सास, दो ननद, जिला पंचायत सदस्य के पुत्र सहित कुल छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें