नौतनवा। थाना क्षेत्र की ग्राम पैसिया उर्फ कोनघुसरी निवासी महेंद्र भारती ने थाने में तहरीर देकर गांव के कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि 31 जुलाई की रात करीब 8 बजे वह कौलही स्थित अपने ससुराल से घर आ रहे थे। बैजनाथ उर्फ चरका स्थित सिवान में कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और उन्हें व उनके भाई प्रदीप को गाली देते हुए पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि आरोपी मकसूद निवासी बैजनाथ उर्फ चरका, आफताब, असलम व हमीदुन निवासी ग्राम पैसिया उर्फ कोनघुसरी के विरुद्ध मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। संवाद