फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दुर्घटना के मामले में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा/चौक बाजार। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पकड़ियार बुर्जुग गांव के पास नौ अगस्त की रात एक तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक में ठोकर मार दी। हादसे में रुद्रापुर निवासी खोरेश्वर गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार को मामले में अज्ञात पर केस दर्ज हुआ है। पीड़ित ने तहरीर में बताया कि वह नौ अगस्त की रात करीब 10 बजे सिंदुरिया से अपने घर रुद्रापुर लौट रहे थे। अचानक पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह अचेत होकर सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। डॉक्टरों ने उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पीड़ित ने 30 अगस्त को सिंदुरिया थाने में तहरीर दी गई। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि पीड़ित खोरेश्वर गुप्ता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें