फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धारदार हथियार से हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार लौटते समय कहासुनी के दौरान कर दिया था धारदार हथियार से वार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव सिसवा तौफिर में बृहस्पतिवार की रात पुरानी रंजिश में मारपीट के मामले में एक व्यक्ति पर केस दर्ज हुआ है। मारपीट में घायल को पुलिस ने रात में अड्डा बाजार निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नौतनवां थाना क्षेत्र के सिसवा तौफिर निवासी अखिलेश 35, त्रिभुवन उर्फ कुलदीप 19 बृहस्पतिवार की रात अड्डा बाजार गए थे। लौटते वक्त सिवान में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद उनके बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि त्रिभुवन उर्फ कुलदीप ने धारदार हथियार से वार कर दिया जिससे अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। लहूलुहान देख त्रिभुवन घर भाग गया। किसी ने देखा तो परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन अखिलेश को इलाज के लिए अड्डा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद घायल युवक के पिता ने अड्डा बाजार चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। अड्डा बाजार चौकी प्रभारी भूपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अखिलेश के पिता चंद्रिका की तहरीर पर आरोपी त्रिभुवन उर्फ कुलदीप के खिलाफ धारदार हथियार से हमला करने,जान से मारने की धमकी देने आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें