फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किशोरी को भगाने के आरोप में दो पर केस

Fri, 28 Mar 2025 08:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को परसामलिक थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी और उसके चाचा के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर बताया कि उनकी 17 वर्षीया बेटी को परसामलिक थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक 8 मार्च की सुबह करीबब 5 बजे भगा ले गया। उनकी बेटी को भगाने में आरोपी युवक के चाचा का भी हाथ है। बताया कि आरोपी के चाचा सिद्धार्थ नगर जनपद के नौगढ़ में किसी परिचित के घर में बेटी को रखा हुआ है और वहां से आरोपी युवक लड़की को लेकर गोरखपुर घुमने भी गया था। आरोपी के चाचा ग्राम प्रधान हैं उनसे बात करने पर कहता है कि लड़की दो चार दिन में वापस आ जाएगी। प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार, आरोपी युवक व एक अन्य के खिलाफ बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें