निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल बार्डर से सटे गांव अमड़ा झुलनीपुर निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था। मामले को पुलिस गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को पति समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अमड़ा झुलनीपुर निवासी हफिकुन निशा ने तहरीर में बताया है कि करीब तीन वर्ष पहले उनकी शादी झुलनीपुर निवासी मैराज अंसारी से हुई थी। ससुराल पहुंचने पर पति मायके के सहयोग से विदेश चला गया। पति विदेश से लाैटा तो मायके वालों से दहेज की मांग करने लगा। जिसका विरोध करने पर ससुराल के पक्ष उन्हें प्रताड़ित कर घर से निकालने की धमकी दी। इस बीच हमारे दो बच्चे भी हुए। पति मैराज तीन माह पूर्व मैघौली निवासी एक महिला के साथ दूसरी शादी कर लिया है।